फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अस्पताल में छत की सीलिंग गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। जहांगीरपुरी स्थित बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल में वार्ड नंबर-3 के पास छत की सीलिंग गिरने का मामला सामने आया है। इस संबंध में सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल है। राहत भरी बात यह रही कि इसमें कोई मरीज और कर्मचारी हताहत नहीं हुआ। सीलिंग गिरने की वजह से वार्ड की बिजली की आपूर्ति भी प्रभावित हो गई। हालांकि इस संबंध में अस्पताल से कोई पुष्टि नहीं हो सकी। वायरल वीडियो में वार्ड परिसर में छत की सीलिंग के गिरने का मलबा और एक लाइट गिरी दिखाई दे रही है। छत के लेंटर के सरिये भी नजर आ रहे है। वीडियो में एक शख्स कह रहा है कि लोगों को अंदर मत आने दो। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें