नोएडा। ठक ठक गिरोह के बदमाशों ने सेक्टर-41 में कार का शीशा तोड़कर कीमती सामान चुरा लिया। सेक्टर-51 में रहने वाले रोहित दो अगस्त की रात कार्यालय से घर आ रहे थे। उन्होंने सेक्टर-41 के बाजार में कार किनारे खड़ी कर दी और सामान खरीदने चले गए। जब कुछ देर बाद वापस आए तो कार का शीशा टूटा था। सीट पर रखे दो बैग गायब थे। बैग में दो लैपटाप, चार पेन ड्राइव, 10 सीडी व अन्य सामान रखा था। आरोप है कि घटना के 24 दिन बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो