ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर जांगिड़ मार्केट में कार का शीशा तोड़कर चोरों ने कार के अंदर रखा म्यूजिक सिस्टम और बच्चों का बैग उड़ा लिया। ईटा-2 निवासी पीड़ित संजीव कुमार ने अपनी कार को 18 अक्तूबर की रात रामपुर जांगिड़ मार्केट में बाकी गाड़ियों के साथ पार्क किया था। जब वह लौटे तो देखा कि ड्राइवर सीट के पास का शीशा टूटा हुआ था और कार के अंदर रखा म्यूजिक सिस्टम व बच्चों का बैग गायब था। चोरी से उन्हें करीब 1.5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। ब्यूरो