फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मुजफ्फरनगर के ध्यानार्थ - डिवाइडर से टकराकर कार में लगी आग, दो लोग झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
डिवाइडर से टकराकर कार में लगी आग, दो लोग झुलसे
विज्ञापन

इंजीनियर दोस्त के साथ जा रहा था, तभी हाजीपुर कट पर हादसा


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। हाजीपुर यू टर्न के पास सोमवार देर रात एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इससे कार में आग लग गई। हादसे में कार चला रहे आईटी इंजीनियर समेत दो लोग झुलस गए। लोगों ने दोनों को कार से निकालकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर निवासी वैभव त्यागी (24) मुंबई स्थित आईटी कंपनी में इंजीनियर हैं और वर्तमान में वह घर से काम कर रहे हैं। सोमवार देर रात वैभव दोस्त विनय के साथ फरीदाबाद से नोएडा लौट रहे थे। सेक्टर-104 के पास हाजीपुर कट के यू-टर्न के डिवाइडर से कार टकरा गई। इससे कार पलट गई और उसमें आग लग गई। दोनों कार के अंदर फंस गए। इसके बाद राहगीरों ने पुलिस के साथ मिलकर दोनों को कार से बाहर निकाला और दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि हादसे के वक्त कार की रफ्तार अधिक थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें