फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कैंसर जांच की रिपोर्ट जल्द मिलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। चाइल्ड पीजीआई के पैथोलॉजी विभाग में कैंसर जांच को अधिक सटीक और तेज बनाने के लिए स्वचालित इम्युनोहिस्टोकैमिस्ट्री (आईएचसी) एनालाइजर शुरू किया गया है। मंगलवार को संस्थान के निदेशक डॉ. एके सिंह ने इस सुविधा की शुरुआत की। विशेषज्ञों के अनुसार, इम्युनोहिस्टोकैमिस्ट्री कैंसर की पहचान और उसके प्रकार का पता लगाने की एक बेहतर तकनीक है। नए स्वचालित एनालाइजर के शुरू होने से कैंसर जांच की प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक तेज, सटीक और विश्वसनीय होगी। पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. ज्योत्सना मदान ने बताया कि यह तकनीक केवल कैंसर नहीं बल्कि बच्चों में होने वाली कुछ अन्य बीमारियों के निदान में भी उपयोगी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें