फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने प्लॉट पर किया जबरन कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। गांव चंदेनी में दबंगों द्वारा एक प्लॉट पर नियमों के खिलाफ निर्माण कराने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता ने नूंह पुलिस अधीक्षक, उपायुक्त, एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों को लिखित में शिकायत देकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायतकर्ता फिरदौस ने बताया कि गांव में उनके प्लॅाट पर मुस्ताक पुत्र अब्दुल रहीम व साजिद पुत्र मुस्ताक अहमद ने कई दिनों से अवैध तरीके से रात में जबरन निर्माण कार्य कर लिया जबकि इस पर किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य पर अदालत ने 26 फरवरी 2018 को स्टे लगा दिया था। मामला अभी भी विचारधीन है। अगली तारीख 25 नवंबर 2020 की दी गई है। लेकिन इसके बावजूद भी आरोपियों ने निर्माण कार्य कर लिया। इस मामले की उन्होंने 10 अक्तूबर को नूंह थाना प्रभारी सतीश कुमार को लिखित में शिकायत दी, लेकिन इसके बावजूद निर्माण होता रहा। डीएसपी सुधीर तनेजा ने बताया कि यह मामला अभी संज्ञान में आया है, मामले की जांच की उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें