सेक्टर की सुरक्षा के लिए बिल्डर लगाएगा सीसीटीवी कैमरे
ग्रेटर नोएडा संवाद। सेक्टर ओमिक्रॉन-1ए में सुरक्षा व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए आरडब्ल्यूए अध्यक्ष योगेंद्र मावी की अध्यक्षता में बिल्डर व एसोसिएशन के पदाधिकारियों के बीच बैठक हुई। बिल्डर ने सेक्टर में कैमरे लगाने का आश्वासन दिया। आरडब्ल्यूए के संयोजक ब्रिजेश भाटी ने कहा कि सेक्टर की सुरक्षा को लेकर एलडी को बिल्डर ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया है कि गेट नंबर एक पर सीसीटीवी कैमरे तथा सुरक्षा गार्ड शीघ्र उपलब्ध कराएं जाएंगे। सेक्टर के पदाधिकारियों ने बिल्डर के आश्वासन पर संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर धर्मेंद्र भाटी, हंसराज मावी, रकम राठी, गजेंद्र भाटी, मुकेश भाटी, धनी प्रधान, प्रमोद डाढ़ा व अन्य मौजूद रहे।