यमुना सिटी। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मंगलवार को जेवर क्षेत्र के आछेपुर और रामपुर बांग स्थित प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों में पेयजल, पंखे, बिजली, शौचालय और भवनों के रखरखाव की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों और शिक्षकों से संवाद किया तथा पठन-पाठन की जानकारी ली। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित शिक्षकों और विद्यालय प्रभारियों को व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिए। साथ ही स्कूलों में स्वच्छता और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने को कहा। ब्यूरो