फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कर्मनाशा नदी में युवक का शव उतराया मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धुस्का के पास बृहस्पतिवार की दोपहर लगभग 12 बजे कर्मनाशा नदी में एक युवक का शव उतराया मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और उसकी पहचान बघरी गांव निवासी मनीष बिंद (20) पुत्र ब्रह्मदेव बिंद के रूप में की। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मनीष बीते पांच दिनों से लापता था। परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। बुधवार को सूचना मिली थी कि चंदौली के करौती गांव के पास एक मानसिक रूप से बीमार युवक नदी में कूद गया है। आशंका पर परिजन मौके पर पहुंचे और खोज शुरू कराई, लेकिन देर रात तक युवक का पता नहीं चल सका। बृहस्पतिवार की दोपहर ग्रामीणों ने धुस्का गांव के पास नदी में शव देखा और पुलिस को खबर दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव बाहर निकलवाया। शव देखते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के पिता ब्रह्मदेव बिंद, मां सावित्री देवी और छोटे भाई सतीश का विलाप देख वहां मौजूद हर कोई भावुक हो उठा। परिजनों ने बताया कि मनीष मानसिक रूप से बीमार था और अक्सर भटक कर कहीं चला जाता था। इसी कारण उसके हाथ पर मोबाइल नंबर और नाम, पता आदि लिखवा दिया गया था। रविवार को लापता होने के बाद से परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें