फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्पोर्ट्स सिटी के एक-एक बिल्डरों से वार्ता कर रोडमैप तैयार करेगा प्राधिकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
-सेक्टर-150 की परियोजना के बिल्डरों को सीईओ ने बुलाया
विज्ञापन

-कैग की आपत्तियों पर सुनवाई कर रही लोकलेखा समिति ने मांगा था बिल्डरों का स्टेटस
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। स्पोर्ट्स सिटी के समाधान के लिए एक-एक बिल्डरों से वार्ता कर नोएडा प्राधिकरण रोडमैप तैयार करेगा। पहले चरण में वार्ता के लिए सेक्टर-150 की परियोजना के बिल्डरों को बुलाया गया। धीरे-धीरे सभी बिल्डरों को बुलाकर बातचीत होगी।
दरअसल, कैग की आपत्तियों पर लोकलेखा समिति सुनवाई कर रही है। इसी कड़ी में समिति ने प्राधिकरण से बिल्डरों का स्टेटस मांगा था। समिति का मकसद यह पता करना था कि स्पोर्ट्स सिटी में कितनी जमीन खाली है और कितने पर निर्माण हुआ है। यही नहीं, यहां यह भी देखा जाएगा कि स्पोर्ट्स सिटी की नीतियों के अनुपालन के लिए और कौन-कौन से उपाय किए जाएं। ताकि स्पोर्ट्स सिटी का सपना पूरा हो जाए और फ्लैट खरीदारों की रजिस्ट्री का रास्ता भी साफ हो जाए।
विज्ञापन

बुधवार को नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम की अध्यक्षता में सेक्टर-150 (2) के बिल्डरों को बुलाया गया। इसमें निर्मल सिंह समेत कुछ अन्य बिल्डर शामिल रहे। बैठक में प्राधिकरण के सीईओ के अलावा एसीईओ, जीएम प्लानिंग और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। सीईओ ने पूरी परियोजना का ब्यौरा मांगा। बिल्डरों के सामने बैठा कर बातचीत का मकसद यह रहा कि प्राधिकरण की ओर से दिए गए आंकड़े का मिलान करते हुए बिल्डरों की सहमति भी हो। ताकि प्राधिकरण एक सही आंकड़े पर पहुंच सके।

मानकों के उल्लंघन का भी होगा मिलान
कैग की आपत्तियों को देखते हुए स्पोर्ट्स सिटी में मानकों के उल्लंघन का भी मिलान होगा। यानी स्पोर्ट्स सिटी के मानकों के तहत 70 प्रतिशत भाग में खेल सुविधाएं और 30 प्रतिशत भाग में ग्रुप हाउसिंग, वाणिज्यिक और अन्य आवासीय सुविधाएं शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इस मानक का उल्लंघन स्पोर्ट्स सिटी की परियोजनाओं में हुआ है। बिल्डरों के साथ बातचीत के बाद इस मसले को सुलझाने के उपाय किए जाएंगे।
विज्ञापन


डेढ़ माह का मिला है समय
लोकलेखा समिति की ओर से प्राधिकरण को डेढ़ माह का समय मिला है। इस अवधि में प्राधिकरण को स्पोर्ट्स सिटी का पूरा ब्यौरा तैयार करना है। इसके बाद इसकी रिपोर्ट समिति में जाएगी। इस आधार पर इसका मसौदा तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें