फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सड़क किनारे प्राधिकरण लगाएगा खास टाइल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क किनारे नहीं होगी धूल ,ग्रेटर नोएडा वेस्ट से होगी शुरुआत
विज्ञापन



ग्रेटर नोएडा। शहर की सड़कों पर धूल न उड़े और वायु प्रदूषण कम हो इसके लिए खास छेद युक्त टाइल्स यानी परफोरेटेड टाइल्स लगाई जाएंगी। इसकी शुरुआत ग्रेनो प्राधिकरण टेक्जोन-4 से करेगा। केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (सीआरआरआई) और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा बुधवार को इसकी योजना बनाई गई है। अधिकारियों का कहना है कि सड़कों को धूल रहित बनाने के लिए खाली पड़ी जगह पर घास और छेद युक्त टाइल्स लगाई जाएंगी। इससे बारिश का पानी बचाने में भी मदद मिलेगी। अधिकारियों के मुताबिक ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा तैयार की गई कार्ययोजना में 263 किलोमीटर सड़क को चौड़ा किया जाएगा। सड़क चौड़ी होने से ट्रैफिक सुचारू रूप से चलता और इससे प्रदूषण भी कम होगा। सीईओ एनजी रवि कुमार ने निर्देश दिया है कि वायु प्रदूषण को कम करने की योजना पर काम शुरू किया जाए। साथ ही एनजीटी के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करते हुए बड़ी संख्या में पौधे लगाए जाएंं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें