फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ग्रेटर नोएडा के बाजारों से रात में भी कूड़ा उठाएगा प्राधिकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। शहर के बाजारों में अब रात के समय गंदगी नजर नहीं आएगी। इसके लिए प्राधिकरण ने रात में कूड़ा उठाने की व्यवस्था शुरू की है। इसकी शुरूआत जगत फार्म मार्केट से की गई है। अफसरों का कहना है कि अगर पहल सफल रही तो फिर शहर के अन्य बाजारों में भी इसे लागू किया जाएगा। दुकानदारों के साथ यहां आने वाले खरीदारों को भी साफ सफाई मिलेगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग की टीम अभी तक दिन के समय ही बाजारों से कूड़ा उठाने का काम कर रही थी, लेकिन रात में बड़ी संख्या में खरीदार बाजार पहुंचते है तो उनको वहां पर गंदगी का अंभार मिलता है। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम और जगत फार्म मार्केट एसोसिएशन व दुकानदारों के सहयोग से रात के समय गार्बेज उठाने का काम शुरू किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें