ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के पतवाड़ी और चिपियाना खुर्द में किसानों को आबादी भूखंड प्राधिकरण देगा। इन गांवों में भूखंडों के नियोजन प्लान जारी करने के लिए सीईओ रवि कुमार एनजी ने अधिकारियों को कहा है। इसके बाद नियोजन विभाग ने दोनों गांव के लिए आपत्ति-सुझाव की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पतवाड़ी में आबादी भूखंडों के अलावा 12 मीटर चौड़ी पेरीफरी रोड का भी नियोजन होना है। इन आपत्ति-सुझाव को महाप्रबंधक नियोजन को तीन अगस्त तक दिया जा सकता है। gmplanninggnida.in पर ईमेल भी कर सकते हैं। ब्यूरो