ग्रेटर नोेएडा (संवाद)। रामपुर क्षेत्र में पिछले करीब एक महीने से सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई थी। सड़कों पर गंदा पानी बहने से स्थानीय लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा था। बदबू और गंदगी के कारण क्षेत्र के लोगों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय निवासियों की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए ग्रेनो प्राधिकरण ने ओवरफ्लो हो रहे सीवर की सफाई कराई। सफाई के बाद क्षेत्र में जमा गंदा पानी हटाया गया, जिससे लोगों को काफी राहत मिली। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि आगे ऐसी समस्या दोबारा नहीं होगी, इसके लिए स्थायी समाधान किया जाएगा।