यमुना सिटी (संवाद)।
जेवर के श्री दुर्गे मंदिर परिसर में चल रही रामलीला में बृहस्पतिवार को सीता के हरण और खोज से जुड़े प्रसंग का मंचन किया गया। माता सीता के वियोग में भगवान राम की व्याकुलता और उनकी पीड़ा को देखकर दर्शक भावुक हो गए। कलाकारों ने राम-सुग्रीव मित्रता, बाली वध और लंका दहन के प्रसंगों का भी मंचन किया।