फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दिवाली मिलन में कवि सम्मेलन से बांधा समा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

नोएडा। होम्स-121 सोसाइटी के एम्फीथिएटर में शनिवार को दिवाली मिलन के अवसर पर कवि सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम में लटूरी लट्ठ, संदीप सजर, डॉ. ज्योति उपाध्याय, डॉ. कविता, विकास त्यागी और हीरेंद्र ह्रदय ने अपनी कविताओं से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े कई लोगों के साथ ही कोनरवा अध्यक्ष पीएस जैन, नोएडा सिटीजन फोरम की संरक्षक शालिनी सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष इंद्राणी मुखर्जी, फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, गौतमबुद्ध नगर कुश्ती संघ के अध्यक्ष सतपाल यादव, ब्राह्मण महासंघ के अध्यक्ष गिरीश मिश्रा, समाज सेवी विभा शुक्ला, प्रो. सुनीता जेटली, देवमणि शुक्ला और धीरेंद्र अवाना आदि शामिल रहे। एओए अध्यक्ष चक्रधर मिश्र ने सभी अतिथियों और कवियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में एओए प्रबंधन बोर्ड के जीडी शर्मा, गौरव जैन, समीर सिंघल, श्रेय मित्तल, रंजीत तिवारी, शेखर धर, केएन पांडेय, पंकज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें