फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: धोखाधड़ी के नौ आरोपियों की संपत्ति कुर्क होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
-अदालत ने की उद्घोषणा, 30 दिन में पेश नहीं हुए तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली में दर्ज धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे नौ आरोपियों के खिलाफ अदालत ने कुर्की से पहले उद्घोषणा की है। अदालत ने आरोपियों को 30 दिन में पेश होने का समय दिया है। तय अवधि में पेश नहीं होने पर उनकी संपत्ति कुर्क की जाएगी। पुलिस के अनुसार आदर्श खालसा संयुक्त सहकारी समिति बादौली बांगर के तत्कालीन अध्यक्ष गुरुभेद सिंह ने तीन नवंबर 2025 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। विवेचना में कृष्ण अवतार गर्ग, नूतन, रेनू गुप्ता, अनीता, नवीन कुमार, रुचिका, कपिल, अंकित और परेश के नाम सामने आए। सभी सेक्टर-28 नोएडा निवासी बताए गए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी जारी हो चुके हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें