फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्रदर्शनी में दिखी 9 जिलों के 60 आचार्यों की कला

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में हुई तीन दिवसीय कला प्रदर्शनी में नौ जिलों के 60 कला आचार्यों की कला देखने को मिली। ललित कला विभाग में लगी प्रदर्शनी के समापन समारोह में अतिथियों ने आचार्यों की प्रतिभा की सराहना की। बुधवार को बीएचयू दृश्य कला संकाय के व्यवहारिक कला विभाग के प्रो. मनीष अरोड़ा और डॉ. शांति स्वरूप सिन्हा ने कला दीर्घा में प्रदर्शित कलाकृतियों के कैटलॉग का विमोचन भी किया। राज्य ललित कला अकादमी लखनऊ, संस्कृति विभाग के सहयोग से लगी प्रदर्शनी में वाराणसी के साथ ही चंदौली, बलिया, गाजीपुर, मऊ, जौनपुर, मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र के कलाकारों ने पर्यावरण संरक्षण, गंगा घाट, लोक कला संस्कृति पर आधारित चित्रों को प्रदर्शित किया। अतिथियों ने कलाकारों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रो. हीरालाल प्रजापति, अजय उपासनी, आर गणेशन, सुनील कुमार, पद्मिनी मेहता मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें