नोएडा (संवाद)। सनातन सेवा संस्थान ट्रस्ट ने समाज सेवा और संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से पद-प्रदान कार्यक्रम सेक्टर-122 स्थित रेडियंट ब्लू होटल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य अवनीश महाराज ने की। उन्होंने कहा कि सेवा भाव से किया गया संगठित कार्य ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाता है। महासचिव अंकित यादव, संगठन अध्यक्ष बिजेंद्र यादव सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। ट्रस्ट ने भविष्य में गौ-सेवा, अन्नदान और शिक्षा सहायता जैसे कार्यों को विस्तार देने की घोषणा की।