फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एसीईओ ने गांव का निरीक्षण कर पौधरोपण किया

विज्ञापन
प्राधिकरण एसीईओ ने ग्रामीणों के साथ शाहपुर गोवर्धन गांव का निरीक्षण किया पौधे भी लगाए
विज्ञापन
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ वंदना त्रिपाठी ने शनिवार को सेक्टर-128 स्थित शाहपुर गोवर्धनपुर गांव का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर समस्याएं जानीं और अमृत सरोवर के आसपास पौधरोपण किया। ग्राम विकास संगठन के संयोजक डीपी चौहान ने पानी की टंकी के पास शौचालय, सरोवर में ग्रिल व बैठने के लिए बेंच, स्ट्रीट लाइट और गांव को मॉडल ग्राम के रूप में विकसित करने की मांग रखी। एसीईओ ने संबंधित विभागों को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान अशोक चौहान, राम गोपाल, धीर सिंह, सतपाल, लज्जा राम, अरुण चौहान, लाल सिंह गौतम और सच्चे चौहान समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें