लिफ्ट में मारपीट के आरोपियों को भेजा जेल
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर ईटा-2 में मिग्सन विन सोसाइटी में लिफ्ट में मारपीट के आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामला सोमवार की रात का है। सूचना पर उपनिरीक्षक महेश चौधरी मौके पर पहुंचे। पुलिस को जानकारी मिली कि करीब 6-7 युवक सोसाइटी की लिफ्ट के अंदर और बाहर एक-दूसरे को डंडों से मारते और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे थे। मेंटेनेंस ऑफिस में वायरल वीडियो देखकर पुलिस ने दोनों पक्षों की पहचान की। पहले पक्ष में आदित्यन, विदिल बिजॉय, मोहम्मद रिजू, शिंटो शामिल हैं। वहीं दूसरे पक्ष में तुषार चपराना और उसके दो अन्य साथी शामिल हैं। ब्यूरो