यमुनानगर। पुलिस की पीओ स्टाफ की टीम ने कोर्ट से भगोड़ा घोषित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के अंतर्गत आगे की कार्रवाई के लिए कोर्ट में पेश कर दिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पीओ स्टाफ के इंचार्ज निरीक्षक कृष्ण कुमार के नेतृत्व में टीम ने छह साल से भगोड़े आरोपी लाजपत नगर निवासी सोनू उर्फ छिबा को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। शुभम एक आपराधिक मामले में संलिप्त था और कोर्ट में पेश न होने पर उसे कोर्ट ने भगोड़ा घोषित कर दिया था। संवाद