चंडीगढ़ में गन्ने का रेट बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते बीजेपी किसान मोर्चा के प
संवाद न्यूज एजेंसी
बराड़ा। बीजेपी किसान मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राजबाला, प्रदेश प्रभारी मंदीप विर्क तथा जिला अंबाला किसान मोर्चा संयोजक रामबीर चौहान आदि ने संत कबीर कुटीर मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की और गन्ने का रेट बढ़ाने के लिए उनका धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा गन्ना किसानों के हित में लिया गया यह निर्णय ऐतिहासिक है, इससे प्रदेश के लाखों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हाल ही में गन्ने के समर्थन मूल्य में 15 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की घोषणा की है। इस फैसले के बाद हरियाणा देश का सबसे अधिक गन्ना मूल्य देने वाला राज्य बन गया है। अब अगैती किस्म के गन्ने का भाव 400 रुपये से बढ़कर 415 रुपये प्रति क्विंटल और पछेती किस्म का भाव 393 रुपये से बढ़कर 408 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है।