ग्रेटर नोएडा। यूपी माध्यमिक शिक्षक संघ के ठकुराई गुट ने शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना दिया। पदाधिकारियों ने पुरानी पेंशन की बहाली से लेकर बाईस सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी कि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे आंदोलन करेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ब्रह्मपाल सिंह नागर, उपाध्यक्ष कर्मवीर सिंह, जिला संयोजक पुष्पेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष खजानी सिंह, सतीश कुमार, मधुसूदन, भारत, महकार सिंह आदि लोग मौजूद रहे। ब्यूरो