नूंह। थाईलैंड से नूंह जमात में आए 53 वर्षीय लमबमरंग की तबियत बिगड़ने से नलहड़ मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। मृतक को सोमवार देर रात मेवली में सुपुर्द ए खाक किया गया। जानकारी के अनुसार लमबमरंग 6 नवंबर को नूंह के मेवली गांव में जमात में आया था। थाईलैंड से जमात में करीब 11 लोग आए हुए थे। रविवार रात थाईलैंड निवासी लमबमरंग की अचानक तबियत खराब हो गई जिसके बाद नलहड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।