भाजपा नेता की हत्या में एक फरवरी को गवाही
ग्रेटर नोएडा। भाजपा नेता शिवकुमार यादव और उनके चालक बली की हत्या के केस में एक फरवरी से गवाही शुरू होगी। भाजपा नेता और उनके चालक की नवंबर 2017 में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद अनियंत्रित हुई फॉरच्यूनर की चपेट में आकर एक युवती की भी मौत हो गई थी। शिवकुमार के भाई योगेश ने बताया कि उनके केस में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रतिदिन सुनवाई हो रही है। सोमवार को योगेश की कोर्ट में गवाही होनी थी लेकिन नहीं हो पाई। अब एक फरवरी को गवाही होगी। ब्यूरो
चोरी की बाइक समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा। कासना थाना पुलिस ने चोरी की चार बाइक समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी की बाइक में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बिक्री करते थे। आरोपियों की पहचान अमन कुमार, आरिफ उर्फ मंटू, अनूप व दलवीर के रूप में हुई है। आरोपी कासना कस्बे में किराये पर रह रहे थे। ब्यूरो