फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: आवारा कुत्तों का आतंक, सेक्टर 19 में कुत्ते ने महिला को काटा, लगे 12 टांके

Mon, 26 Sep 2022 05:10 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

आवारा कुत्तों ने एक महिला पर हमला करके बुरी तरह घायल कर दिया। लहूलुहान हालत में महिला को  जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
नोएडा में आवारा कुत्तों का आतंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा में आवारा कुत्तों ने आतंक मचा रखा है। आए दिन कोई न कोई इन कुत्तों का शिकार होता है। लोगों में कुत्तों का इतना खौफ है कि लोग घरों से बाहर निकलने से पहले सोचने पर मजबूर हो जाते हैं। ताजा मामला सेक्टर-19 के सी ब्लॉक से सामने आया है जहां आवारा कुत्तों ने एक महिला पर हमला करके बुरी तरह घायल कर दिया । लहूलुहान हालत में महिला को  जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


कुत्तों ने इस कदर हमला किया इसका अंदाजा आप इससे लगा सकते हैं कि महिला को  बारह टांके लगे। आवारा कुत्तों को पकड़कर ले जाने और  इस समस्या का कोई समाधान करने के लिए सेक्टर 19 की आर डब्ल्यू ए ने संबंधित विभागों से कई बार शिकायत की है। गाड़ी आती है और बिना कुछ किए  किसी न किसी बहाने से वापस चली जाती है। इस बारे मे संबंधित विभागों द्वारा गंभीरता से विचार कर समस्या का जल्द समाधान करने की जरुरत है 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें