नोएडा। तराई वेलफेयर एसोसिएशन ने सेक्टर-22 स्थित विमर्श क्लासेज के परिसर में अपना आठवां स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत एक दूसरे के परिचय के साथ हुआ। जहां जम्मू से आए हुए समीर सिन्हा, विजय अस्थाना, सैफरान बैंक्वेट के संस्थापक अंकुर बंसल, रमन, ऋषभ, विशाल, नवनीत, अनुराग, डॉ अभिषेक, सीए आयुष, विमर्श क्लासेज के संस्थापक अखिलेश अरुण और नवनीत के बीच चर्चा हुई। सीए आयुष ने बताया जब वह छात्र के रूप में अपनी शिक्षा प्राप्त कर रहे थे तब से इस एसोसिएशन से जुड़े हैं। वर्तमान में अब मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत हैं। एसोसिएशन के संस्थापक सदस्य रहे विवेक श्रीवास्तव, डॉ. अभिषेक सिंह और विशाल श्रीवास्तव ने एसोसिएशन द्वारा पिछले आठ सालों में किए गए कार्यों के बारे में बताया। इसके अलावा तराई क्षेत्र के व्यवसायियों ने भी व्यवसाय को बढ़ाने पर विचार मंथन किया। इसके बाद लिखित डायरी वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। ब्यूरो