सुंदर भाटी गैंग के शार्प शूटर संदीप नागर को गिरफ्तार करने के लिए शुक्रवार रात गांव पहुंची पुलिस ने प्लान जरूर अचानक बनाया था लेकिन वह पीछे हटने को तैयार नहीं थी। एक वर्ष पहले संदीप को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा था।
दनकौर में पुलिस पर पथराव के दूसरे दिन जुनेदपुर की मढ़ैया गांव में तनाव बना रहा। शनिवार को गांव के पुरुष फरार हो गए। पुलिस टीम पर पथराव कर कोतवाली प्रभारी की गाड़ी क्षतिग्रस्त करने के आरोप में 36 नामजद ग्रामीणों पर बलवा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
गांव जुनेदपुर की मढ़ैया में भारी विरोध के बीच शुक्रवार रात गिरफ्तार किए गए सुंदर भाटी गैंग का शार्प शूटर संदीप नागर घर के चारों ओर पुलिस बल की मौजूदगी को देखकर घबरा गया। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह पुलिस के पैरों में गिर पड़ा। संदीप के साथ ही पुलिस ने उसके साथी दादरी निवासी अशोक शर्मा को भी गिरफ्तार किया था।
पुलिस ने मौके से बुलेट प्रूफ कार, पिस्टल, लाइसेंसी राइफल और एक एयर गन बरामद की है। बरामद राइफल का लाइसेंस किसी और के नाम पर है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात चेकिंग के दौरान गलगोटिया विश्वविद्यालय के पास से सुंदर भाटी गिरोह के बदमाश नितिन बढ़पुरा, दिनेश घंघोला और रिंकू नरौली को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी।
विज्ञापन
आरोपियों के पास से तीन अवैध पिस्तौल बरामद हुई थी। पुलिस पूछताछ में नितिन और दिनेश ने संदीप नागर से हथियार खरीदने की जानकारी दी। इसी सूचना पर पुलिस देर रात ही गांव में संदीप को गिरफ्तार करने की योजना बनाई।
Trending Videos
पुलिस ने जब संदीप को घर में दबोचा तो वह पुलिस अधिकारियों के पैरों में पड़कर गिड़गिड़ाने लगा और अपने बचाव के लिए तरह-तरह के लालच अधिकारियों को देने का प्रयास किया।
पांच के जवाब में चलाईं 15 गोलियां, अधिकारियों ने कहा पीछे मत हटना
सुंदर भाटी गैंग के शार्प शूटर संदीप नागर को गिरफ्तार करने के लिए शुक्रवार रात गांव पहुंची पुलिस ने प्लान जरूर अचानक बनाया था लेकिन वह पीछे हटने को तैयार नहीं थी। एक वर्ष पहले संदीप को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा था।
इस बार पुलिस अधिकारियों ने ऑपरेशन को अंजाम दे रहे पुलिस कर्मियों से पीछे नहीं हटने के निर्देश दिए थे। डीसीपी साद मियां खान ने कहा कि पुलिस टीम से पीछे नहीं हटने को कहा गया था। पांच के जवाब में 15 गोलियां चलाईं गईं थीं।
दनकौर, थाना ईकोटेक-1 स्वाट टीम और आसपास के अन्य थानों के पुलिस बल के साथ शुक्रवार रात गांव में दबिश दी गई। संदीप के लोगों को इस बात की भनक लगी तो वह सावधान हो गया। पुलिस ने संदीप के घर को चारों ओर से घेर लिया।
पुलिस की एक टीम घर में घुसी। तब तक कोई प्रतिरोध नहीं हुआ था। घर के अंदर से जब संदीप को बाहर लाया जा रहा था कि तभी घर की कुछ महिलाओं ने विरोध करना शुरू कर दिया।
इसी दौरान आसपास के घरों की छतों पर जमा कुछ ग्रामीणों ने पथराव और फायरिंग कर दी। यहीं से पुलिस को भी मोर्चा संभालना पड़ा। पुलिस ने जवाबी फायरिंग कर संदीप और उसके साथी अशोक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही।