नोएडा। सेक्टर-145 में अस्थायी डंपिंग साइट से 5 लाख टन कूड़े को हटाया जाएगा। इस बाबत टेंडर जारी किया जाएगा। आईआईटी ने टेंडर दस्तावेजों को मंजूरी दे दी है। टेंडर के बाद एजेंसी का चयन किया जाएगा। 12 महीने में कूड़े को हटाने का लक्ष्य रखा गया है। वर्तमान में डंपिंग साइट पर एक कंपनी काम कर रही है। यहां बारिश की वजह से काम धीमा हो गया था। अब बारिश के बाद काम में तेजी आएगी। एक बार पूरा कूड़ा हटने पर जमीन को रिक्लेम करने का रास्ता साफ हो जाएगा। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के अस्तौली में कूड़े से टोरीफाइड चारकोल बनाने के लिए एनटीपीसी और बायो सीएनजी के लिए एनवायरो रिसोर्स मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के साथ एग्रीमेंट पहले किया जा चुका है। जल्द ही यह दोनों प्लांट शुरू हो जाएंगे। जिसके बाद नोएडा के कूड़े का निपटारा वहां किया जाने लगेगा। इससे पहले सेक्टर-145 की अस्थायी डंपिंग साइट को साफ किया जाएगा। ब्यूरो