नोएडा। सेक्टर-123 में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स निर्माण के लिए नोएडा प्राधिकरण में अब टेंडर जारी करने की तैयारी है। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि पिछले महीने इस परियोजना की ड्राइंग व बजट को आईआईटी दिल्ली से मंजूरी मिल गई थी। इसके बाद समिति की भी मंजूरी मिल गई है। अब अंतिम मंजूरी सीईओ स्तर से होनी है फिर टेंडर जारी कर दिया जाएगा। परियोजना की निर्माण लागत 71 करोड़ रुपये अनुमानित है। स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक, जेवलिन थ्रो का ग्राउंड, स्विमिंग पूल समेत अन्य सुविधाएं होंगी। साथ ही, फुटबाल ग्राउंड व दर्शकों को बैठने की जगह भी बनाई जाएगी। ब्यूरो