फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मंडलीय फुटबॉल ट्रायल में जिले की दस फुटबॉलर

विज्ञापन
ग्रेनो वेस्ट के स्पर्श ग्लोबल स्कूल में जिला खेल कार्यालय द्वारा समन्वय जूनियर बालिका फुटबॉल चय
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित स्पर्श ग्लोबल स्कूल में बुधवार को जिला खेल विभाग व जिला फुटबॉल एसोसिएशन के समन्वय से जिला स्तरीय बालिका जूनियर फुटबॉल के ट्रायल आयोजित हुए। ट्रायल में दस खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर मंडलीय ट्रायल के लिए चयनित किया गया। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि 10 से 18 अगस्त तक अमेठी स्थित डॉ. भीम राव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में बालिका जूनियर वर्ग में प्रदेश स्तरीय फुटब़ॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए जिले की दस खिलाड़ियों ने बुधवार को पहले चरण में बेहतर प्रदर्शन किया और अपना चयन मेरठ मंडलीय ट्रायल के लिए पक्का कराया है। इनमें वाणी चौहान, यशिका भाटी, खुशबू, पुष्पा कुमारी, अंजली रावत, भाव्या जायसवाल, छवि, वंशिका, दीपमाला, अनुष्मा आदि खिलाड़ी शामिल हैं। यह सभी खिलाड़ी मेरठ के तोपखाना मैदान पर आज मंडलीय ट्रायल में भाग लेंगी। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में मेरठ मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें