दस दिवसीय संस्कार गीत की कार्यशाला शुरू
नोएडा। उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान लखनऊ की ओर से सेक्टर-62 स्थित राजकीय बाल गृह (बालिका) में 10 दिवसीय संस्कार गीत की कार्यशाला शुरू हुई। पहले दिन सोमवार को डाॅ. मुक्ता वार्ष्णेय की ओर से बच्चों को अपनी कला, संस्कृति व विरासत के प्रति प्रेरित करने के साथ सांगीतिक ज्ञान से भी परिचित कराया गया। कार्यशाला के प्रथम दिन बालिकाओं को सोहर गीत सिखाए गए, इसमें बालिकाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।संस्था की अधीक्षिकाअनुदिता सिंह ने बालिकाओं को अपने संस्कार गीत सीखने के लिए प्रोत्साहित किया। ब्यूरो