-नगर पंचायत के पास स्थायी डंपिंग ग्राउंड न होने के चलते यहां डाल दिया जाता है कूड़ा
दनकौर (संवाद)। यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर तिरंगा चौक पर अस्थायी डंपिंग ग्राउंड बना दिया गया है। जहां कस्बे का कूड़ा डाला जा रहा है, इससे कस्बे के लोगों को परेशानी हो रही है। निवासियों ने बताया कि करीब दो वर्ष पहले लोगों की शिकायत पर यमुना प्राधिकरण के तत्कालीन सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने जेसीबी चलवाकर कूड़ा हटा दिया था साथ ही नगर पंचायत अधिकारियों को कूड़ा नहीं डालने की हिदायत दी थी। आरोप है कि इसके बाद फिर से कूड़ा डाला जाने लगा है। निवासियों का आरोप है कि कूड़े के लिए जमीन चिह्नित करने के बजाए अधिकारी आश्वासन देकर मामला शांत कर देते हैं। प्राधिकरण और नगर पंचायत के अधिकारी डंपिंग ग्राउंड की जमीन के लिए एक दूसरे को पत्र लिख कर औपचारिकता पूरी कर देते हैं।