फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रोशनी से जगमगाए मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर (संवाद)।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कस्बे के मंदिर रोशनी, फूलों और गुब्बारों से सजाए गए। मंदिरों में देर रात तक भजन-कीर्तन, झांकियों और मटकी फोड़ कार्यक्रमों की धूम रही। शिव मंदिर में आयोजित प्रतियोगिता में बच्चों ने राधा-कृष्ण के रूप में सजकर एकल व युगल मनमोहक नृत्य प्रस्तुत प्रस्तुत किए। कमेटी सदस्य अनुपम तायल, रमेश सोलंकी, रमाकांत शर्मा, अमित अग्रवाल, विपिन चौहान, उज्जवल, अविनाश और अजय ने पहले, दूसरे और तीसरे स्थान हासिल करने वाले बच्चों समेत सभी प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया। वहीं, बालाजी मंदिर और रामपुर रोड स्थित मंदिर परिसर में भी श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें