ग्रेटर नोएडा (संवाद)। जिम्स में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के लिए बृहस्पतिवार को टेली माइक्रोस्कोप की स्थापना की गई। इस तकनीक से अब गंभीर बीमारियों की जांच में सटीकता और तेजी आएगी। पैथॉलजी विभाग की अध्यक्ष डॉ. शिवानी कल्हन ने बताया कि उन्नत तकनीक वाले टेली माइक्रोस्कोप को खास स्मार्ट डिवाइस से बनाया गया है। इसमें फ्लोरेसेंट माइक्रोस्कोपी भी है जो इसे पारंपरिक माइक्रोस्कोप से अधिक प्रभावी बनाता है। जिम्स के निदेशक डॉ. ब्रिगेडियर राकेश कुमार गुप्ता ने कहा टेलीपैथोलॉजी के माध्यम से जिम्स की विशेषज्ञ सेवाएं अब आसपास के चिकित्सालयों तक भी पहुंच सकेंगी। इसकी स्थापना आईडीबीआई बैंक की कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) योजना के तहत की गई है। रीजनल कोऑर्डिनेटर नागेश कपूर, प्रशांत चौधरी, ब्रांच हेड अभिषेक शर्मा, नम्रता शर्मा आदि मौजूद रही।