नोएडा (संवाद)। सेक्टर-127 स्थित स्वास्तिक क्रिकेट ग्राउंड पर इंडियन क्रिकेट क्लब और तेजस क्रिकेट क्लब के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इंडियन क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 162 रनों का स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी तेजस क्रिकेट क्लब की टीम ने 163 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से आमिर ने 31 रन और विवेक ने 20 रनों की पारी खेली। रिंकल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।