तेजल पुनियानी ने स्केटिंग प्रतियोगिता में जीते रजत व कांस्य पदक। स्रोत: संस्थान
गाजियाबाद। गुरुग्राम के एचएसवी ग्लोबल स्कूल के मैदान पर शुक्रवार को सीबीएसई नेशनल स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले के स्कूल की खिलाड़ी तेजल पुनियानी ने शानदार प्रदर्शन कर रजत व कांस्य पदक जीता। डीपीएसजी मेरठ रोड के कोच अविनाश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में लगभग 300 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। तेजल पुनियानी ने अंडर-17 बालिका वर्ग में दो पदक अपने नाम किए। तेजल ने इनलाइन स्केटिंग के 1,000 मीटर में रजत व 500 मीटर में कांस्य पदक जीता है। प्रधानाचार्य प्रीति वासन ने इस उपलब्धि पर तेजल को बधाई दी।