नूंह। थाना क्षेत्र के आटा गांव से एक किशोर के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। पीड़ित मां ने पुलिस और प्रशासन से बेटे की तलाश की गुहार लगाई है। विधवा राजेश देवी पत्नी स्वर्गीय कुंदन सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 जनवरी को उनका नाबालिग बेटा राजा अचानक घर से गायब हो गया। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों, रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों में काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पीड़िता ने प्रशासन से अपील की है कि उनके बेटे राजा को जल्द से जल्द खोजने में मदद की जाए। संवाद