फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कार की टक्कर से घायल किशोर ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। पर्थला पुल के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से घायल 15 वर्षीय किशोर ने बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।मृतक के चाचा की शिकायत पर फेज-3 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। छिजारसी निवासी संजय कुमार ने शिकायत में बताया कि उनका भतीजा आयुष सोमवार की सुबह करीब 11 बजे अपने दोस्त रौनक के साथ बाइक से गौर सिटी जा रहा था। पर्थला पुल पार करते समय पीछे से आई कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी।आईसीयू में तीन दिन तक उसका इलाज चला लेकिन बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें