फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बाढ़ के पानी में नहाने गया किशोर डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन बच्चे डूबे थे, दो को बचाया गया।
विज्ञापन

फोटो :
बाढ़ के पानी में डूबने से किशोर की मौत, दो को बचाया
- तिगरी गांव में हुआ हादसा, जिला प्रशासन ने लोगों को दी चेतावनी, कहा-बाढ़ के पानी जाने पर दर्ज होगी एफआईआर
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। हिंडन नदी में आई बाढ़ में नहाने गए तीन किशोर पानी में डूब गए। इनमें से तिगरी गांव निवासी राजेश (16) की मौत हो गई। जबकि अंशु और बादल को बचा लिया गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम ने कहा है कि जिले में बाढ़ के पानी में नहाने पर रोक लागू है। नियम का पालन नहीं करने वालों पर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किया जाएगा।
मूलरूप से अलीगढ़ निवासी साहब सिंह का बेटा तिगरी गांव निवासी राजेश बुधवार दोपहर करीब 12 बजे दो साथियों अंशु और बादल के साथ हिंडन में नहा रहा था। तीनों एक मकान की दीवार से बाढ़ के पानी में छलांग लगा रहे थे। जबकि उनका चौथा साथी हिमांशु कपड़े लेकर दीवार पर बैठा था। राजेश ने छलांग लगाई तो उसका पैर पानी के नीचे कीचड़ में धंस गया। राजेश के पानी से बाहर नहीं आने पर हिमांशु समेत अंशु और बादल ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास मौजूद अब्दुल और इख्तियार ने पानी में छलांग लगा दी। उन्होंने अंशु और बादल को बाहर निकाल लिया लेकिन राजेश को बाहर नहीं निकाल पाए। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। काफी देर बाद राजेश को पानी से बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले दनकौर में डूबे थे दो बच्चे
हादसे से पहले ही जिला प्रशासन ने लोगों को हिंडन और यमुना नदी के पानी में नहाने पर पाबंदी लगाई हुई है। साथ ही ऐसा करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश जारी किए गए थे। एक सप्ताह पहले दनकौर में भी यमुना में आई बाढ़ के पानी में नहाने से दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन


कोट

जिले में अलर्ट घोषित है। बाढ़ के पानी में नहाने पर रोक लागू है। रोक के बाद भी बाढ़ में नहाने या घूमने जाने वालों को गिरफ्तार किया जाएगा। बच्चों को रोकने की जिम्मेदारी अभिभावकों की है। इसलिए उनसे अपील की है कि पानी में बच्चों के जाने पर रोक लगाएं। - मनीष कुमार वर्मा, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें