ग्रेटर नोएडा। तिगड़ी गांव से 13 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने मामले में बिसरख थाने में बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। तहरीर के अनुसार सोम बाजार तिगड़ी निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी बेटी एक मई की शाम को घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक नहीं लौटी। काफी तलाश करने के बावजूद उसका सुराग नहीं मिला। वहीं, कोतवाली प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो