संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता
ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-1 क्षेत्र के एक गांव से किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने काफी तलाश के बाद पुलिस से मदद की गुहार लगाते हुए शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। बिहार निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री 17 जून 2026 को बिना किसी को बताए घर से कहीं चली गई। परिवार के लोगों ने आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की। रिश्तेदारों और परिचितों से भी संपर्क किया लेकिन किशोरी का कोई सुराग नहीं मिल सका। कोतवाली प्रभारी अरविंद वर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो