फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सड़क हादसे में घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-62 क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल हुए रेहड़ी लगाने वाले किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में मृतक के परिजनों की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। हमीरपुर निवासी पप्पू ने बताया कि उनका 16 वर्षीय बेटा सुमित करीब 20 दिन पहले रोजगार की तलाश में नोएडा आया था। वह सर्फाबाद गांव में दोस्त के साथ किराये के कमरे में रह रहा था। चार सितंबर को सुमित अपने दोस्त कीर चाट की दुकान पर छिजारसी गया था। रात में दोनों चाट बेचने के बाद रेहड़ी लेकर सर्फाबाद स्थित कमरे पर लौट रहे थे। तभी रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान सुमित की मौत हो गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें