ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी विद्यालय की ओर से आयोजित प्रौद्योगिकी महोत्सव इग्निशन 2026 का आयोजन किया गया। नवाचार की चमक, भविष्य को ऊर्जा विषय पर आधारित यह आयोजन नवाचार, प्रौद्योगिकी और सृजनात्मकता का एक सशक्त मंच बनकर उभरा है। इग्निशन 2026 विद्यार्थियों के लिए एक गतिशील मंच के रूप में कार्य कर रहा है। इस मौके पर डॉ. मनोज कुमार,प्रो. राजीव वार्ष्णेय, डॉ. अर्पित भारद्वाज आदि मौजूद रहे।