फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जेई के समर्थन में प्राविधिक कर्मचारी संघ आगे आया

विज्ञापन
विज्ञापन
जेई के समर्थन में प्राविधिक कर्मचारी संघ आगे आया
विज्ञापन

- एससीएसटी आयोग में पीड़ित जेई ने दर्ज कराया बयान

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जेई के मुंह पर कालिख पोतने का मामला अब जोर पकड़ने लगा है। पीड़ित जेई को इंसाफ दिलाने के लिए राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ भी मुख्य अभियंता के खिलाफ आगे आ गया है। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए सोमवार को बापू भवन लखनऊ में एससीएसटी आयोग के सदस्य ओमप्रकाश नायक ने भी पीड़ित जेई का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

30 मई की रात सेक्टर-40 में एक उपभोक्ता के मीटर बदलने के बाद मुख्य अभियंता राजीव मोहन ने जेई प्रवीन कुमार व उनके सहयोगी टिंकू गिरी को देर रात करीब 11 बजे अपने कार्यालय में बुलाकर गाली गलौज और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने जेई के मुंह पर कालिख भी पुतवा दी। इस घटना के बाद जेई प्रवीन कुमार ने फेज एक थाने में केस दर्ज करने की तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने जांच का हवाला देकर अभी तक केस दर्ज नहीं किया है। प्राविधिक कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों केंद्रीय अध्यक्ष चंद्रभूषण उपाध्याय, केंद्रीय महासचिव मोहम्मद वसीम, पश्चिमांचल संरक्षक कम्बोज, पश्चिमांचल महासचिव अभिमन्यु कुमार, मेरठ संरक्षक श्रीओम आदि ने निगम के प्रबंध निदेशक से मुख्य अभियंता को हटाने की मांग की है। संघ ने मांग की है कि मुख्य अभियंता के पूरे कार्यकाल की जांच कराई जाए। प्रबंधक निदेशक चैत्रा वी ने संघ को भरोसा दिया है कि उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें