फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शारदा विवि. के हैकाथॉन में टीम वात्सल्य जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा (संवाद)। नॉलेज पार्क-3 स्थित शारदा विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के 24 घंटे के हैकाथॉन ‘सस्टेन-ए-थॉन 2.0’ का समापन हुआ। प्रतियोगिता में 48 से अधिक विश्वविद्यालयों की 70 से ज्यादा टीमों ने हिस्सा लेकर तकनीक आधारित नवाचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में शारदा विश्वविद्यालय की टीम वात्सल्य ने पहला स्थान हासिल कर 50 हजार रुपये का पुरस्कार जीता। इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी फॉर विमेन की टीम वेलोरा दूसरे स्थान पर रही, जिसे 30 हजार रुपये मिले। विवि की टीम एजेंटिक लैब ने तीसरा स्थान हासिल कर 20 हजार रुपये का पुरस्कार जीता। कुलपति प्रो. सिबराम खारा ने कहा कि हैकाथॉन युवाओं में नवाचार, सहयोग और उद्यमिता को बढ़ावा देने का प्रभावी मंच है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें