नोएडा(संवाद)। स्पोर्ट्स जोन नोएडा में बृहस्पतिवार को अल्टीमेट क्रिकेट बैटल सीजन दो का लीग मैच खेला गया। मैच में टीम डिस्ट्रॉयर ने जीत हासिल की। पहली पारी में उतरी टीम डिस्ट्रॉयर ने 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम गोल्फ वॉरियर्स टीम 159 रन बनाकर 17.4 ओवर में ही ऑल आउट हो गई। अभिषेक मैन ऑफ द मैच व उबैदुल हुसैन बेस्ट बॉलर बने।