ग्रेटर नोएडा। सेंचुरियन लीग-14 का लीग मैच सेंचुरियन ग्राउंड पर नोएडा क्रिकेट क्लब और टीम ए7 के बीच खेला गया। टीम ए7 ने दो विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए नोएडा क्लब ने 20 ओवर में 197 रन बनाए। अरबिंदो बेहरा ने 90 और मोनू सैनी ने 55 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम के गेंदबाज कमल ने तीन और राहुल ने दो विकेट लिए। जवाब में टीम-ए7 ने दो गेंद शेष रहते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। संजय ने 49, अनुज चौहान ने 50, हनी ने 30 और विनोद ने 32 रन की पारी खेली। नोएडा क्लब के गेंदबाज संग्राम ने तीन विकेट लिए। नोएडा क्लब के बल्लेबाज अरबिंदो को मैन ऑफ द मैच चुना गया। ब्यूरो