ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर चल रहे सेंचुरियन लीग का मैच टीम ए-7 और सुपरटेक आइकन क्रिकेट क्लब (एसआईसीसी) की बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में टीम ए-7 ने दो रन से जीत हासिल की। मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले हनी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ए-7 ने टी-20 मुकाबले में दस विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए। गोविंद भाकुनी ने 52 रन और हनी ने 35 रन की पारी खेली। हनी ने टीम के लिए उपयोगी दो कैच भी पकड़े। विपक्षी टीम की ओर से भरत ने तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसआईसीसी की टीम नौ विकेट पर 170 रन ही बना सकी। टीम ए-7 की ओर से शुभम शर्मा ने तीन विकेट हासिल किए।